पटना। गांधी मैदान आम लोगों के लिए एक अगस्त से 15 अगस्त तक बंद रहेगा। इस दौरान सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर यह निर्णय लिया है।
मैदान सैनिटाइज किए जाने के कारण सुबह की सैर करने वालों के प्रवेश पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रतिबंध रहेगा। राज्य स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गांधी मैदान, पटना में किया जाता है। इस अवसर पर होने वाले परेड का पूर्वाभ्यास एक अगस्त से शुरू होगा।
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार पटना जिला को छोड़कर सभी प्रमंडल एवं जिला मुख्यालयों में वहां के प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला पदाधिकरी झंडोत्तोलन करेंगे। राज्य सरकार ने कोविड महामारी के मद्देनजर यह निर्देश जारी किया है।