मुजफ्फरपुर/पटना। आयकर विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर के पान मसाला और जर्दा कारोबार से जुड़े प्रमुख व्यवसायियों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। सर्च अभियान बुधवार की सुबह से मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं पटना स्थित कारोबारियों के घर, दुकान एवं गोदामों पर जारी है।
जांच में यह बात सामने आ रही है कि पान मसाला कारोबारियों ने नकद में काफी ट्रांजेक्शन किया है। नकद राशि को अवैध तरीके से रीयल एस्टेट कारोबार में लगाया गया है। मुजफ्फरपुर के प्रमुख पान मसाला कारोबारियों में दिलीप केसरी, राजेश अग्रवाल एवं प्रदीप शर्मा हैं।