मुख्य समाचार

गंगा के बढ़ते जल स्तर का सीएम ने लिया जायजा

पटना। राजधानी के समीप गंगा के बढ़ते जल स्तर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से जायजा लिया। उन्होंने जेपी सेतु एवं गंगा पथ तक जल स्तर का अवलोकन किया। साथ ही गंगा के आसपास के इलाकों की भी जानकारी ली।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंडक नदी में पानी का दबाव बढ़ने से भी गंगा के जल स्तर में वृद्धि हुई है। सीएम ने गंगा के किनारे वाले जिलों में बढ़ते जल स्तर को देखते  हुए पूरी तरह अलर्ट रहने और सभी तैयारी रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सचिव, डीएम एवं एसएसपी भी मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें