मुख्य समाचार

बीपीएससी के नए अध्यक्ष बनाए गए अतुल प्रसाद

पटना। अतुल प्रसाद बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। आरके महाजन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अतुल प्रसाद को पांच अगस्त से अध्यक्ष पद की जिमेवारी दी गई है। सामान्य परिस्थिति में वे 28 फरवरी, 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।

1987 बैच के आईएएस अधिकारी अतुल प्रसाद सेवानिवृत्ति से पहले 28 फरवरी, 2022 तक विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वे समाज कल्याण के साथ कई विभागों को संभाल चुके हैं। आरके महाजन शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद एक सितंबर, 2020 से बीपीएससी अध्यक्ष पद पर थे।

 

 


संबंधित खबरें