नई दिल्ली। नीति आयोग के शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की सातवीं बैठक सात अगस्त को होगी। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल एवं नीति आयोग के सदस्य शामिल होंगे।
बैठक के एजेंडे में अन्य बातों के साथ फसलों के विविधीकरण, तिलहन और दलहन में आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूल एवं उच्च शिक्षा का कार्यान्वयन शामिल है। जुलाई 2019 के बाद गवर्निंग काउंसिल की यह पहली प्रत्यक्ष बैठक होगी। गवर्निंग काउंसिल की बैठक केंद्र और राज्यों के बीच विचार-विमर्श का सबसे महत्वपूर्ण मंच है।