मुख्य समाचार

13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत

पटना। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त (शनिवार) को होगा। पटना जिला के व्यवहार न्यायालय पटना सदर, पटना सिटी, दानापुर, पालीगंज, मसौढ़ी एवं बाढ़ परिसर में पूर्वाहन 10.30 बजे से अदालत लगेगी। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे आपराधिक मामले, बैंक ऋण, बिजली, वाहन दुर्घटना बीमा, माप-तौल, श्रम एवं नीलामपत्रवाद और पारिवारिक मामलों का निपटारा होगा। अदालत में किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा।

 


संबंधित खबरें