मुख्य समाचार

मानव श्रृंखला एवं साइकिल रैली में शामिल हुए बच्चे

पटना। आजादी के अमृत महोत्सव के भव्य समारोह के एक हिस्से के रूप में इंटरनेशनल स्कूल आईसीएसई और सीबीएसई विंग ने मानव श्रृंखला निर्माण और साइकिल रैली में भाग लिया। आठ अगस्त की सुबह अल्पना मार्केट से पाटलिपुत्र गोलबर एवं पॉलिटेक्निक मोड़ से पीएंडएम मॉल, कुर्जी तक मानव श्रृंखला एवं साइकिल रैली में बच्चे शामिल हुए।

इस अवसर पर स्कूल की निदेशक फरहत हसन ने कहा कि इस तरह के समारोह में शामिल होने से बच्चों को काफी लाभ होता है। वे देश के भावी नागरिक हैं। ऐसी गतिविधियां उन्हें मातृभूमि से जोड़ती हैं और भविष्य के लिए तैयार भी करतीे हैं। सीबीएसई विंग की प्रिंसिपल नाहिद आलम ने भी कहा कि इस तरह के अवसर को मनाना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होता है।

 


संबंधित खबरें