मुख्य समाचार

नीतीश जी की सहमति से आरसीपी बने थे मंत्री : मोदी

पटना। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि यह सफेद झूठ है कि भाजपा ने बिना नीतीश जी की सहमति के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था। यह भी झूठ है कि जदयू को भाजपा तोड़ना चाहती थी। भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत से आएगी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का कहना है 2020 का जनादेश एनडीए को मिला है। सत्ता परिवर्तन कर बिहार की जनता के साथ धोखा किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव में कम सीट मिलने के बावजूद बीजेपी ने नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाया। हमने गठबंधन धर्म का पालन किया है।

 


संबंधित खबरें