पटना। पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में उद्योग का बहुत अच्छा माहौल बना है। 36000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। बहुत से उद्योग लग रहे हैं, लेकिन उद्योग का यह माहौल क्या अब कायम रहेगा? क्या निवेशक भरोसा कर पाएंगे ?
एनडीए से नाता तोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाने के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन को शाहनवाज संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जदयू ने आरजेडी के साथ गठजोड़ तो कर लिया है, लेकिन यह रिश्ता बेमेल है।
बीजेपी ने हमेशा ईमानदारी से गठबंधन धर्म निभाया। बीजेपी के मंत्रियों ने हमेशा नीतीश कुमार को पूरा सम्मान दिया। जब नीतीश कुमार का अपमान किया जा रहा था, तो बीजेपी चट्टान की तरह साथ खड़ी थी। इसके बदले जो बीजेपी को मिला है, उसके खिलाफ बिहार की जनता में जबरदस्त आक्रोश है।