मुख्य समाचार

आरजेडी ने नौ प्रवक्ताओं को किया मनोनीत

पटना। आरजेडी ने नौ प्रदेश प्रवक्ताओं का मनोनयन किया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विधायक भाई वीरेंद्र, चित्तरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव, एज्या यादव, ऋषि मिश्रा, सतीश कुमार दास, एजाज अहमद, रीतू जायसवाल एवं मृत्युंजय तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। कुछ दिन पहले प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची रद्द कर दी गई थी। मनोनीत प्रवक्ताओं में सात पहले से थे। ऋषि मिश्रा और सतीश कुमार दास नए प्रवक्ता बनाए गए हैं।

 


संबंधित खबरें