मुख्य समाचार

14 अगस्त को कैट का देश भक्ति लाइट एंड साउंड कार्यक्रम

पटना। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 14 अगस्त को देश भक्ति लाइट एंड साउंड कार्यक्रम का आयोजन किया है। दीघा स्थित अटल पथ चौराहा पर शाम छह बजे से कार्यक्रम है। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, सांसद रविशंकर प्रसाद एवं विधायक संजीव चौरसिया के अलावा कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

कैट बिहार के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि आयोजन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि होगी। यह कार्यक्रम हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा फहरा कर किया जा रहा है। पटना के दुकानदारों में तिरंगा वितरित किया गया है। कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब पर लाइव होगा, जिसे कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री भी देखेंगे।

 


संबंधित खबरें