मुख्य समाचार

किसान योजना का ई-केवाईसी अब 31 अगस्त तक

पटना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान अब अपना ई-केवाईसी 31 अगस्त तक करा सकते हैं। इससे पहले केवाईसी कराने की तिथि 15 अगस्त थी। जिन लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी अब तक नहीं कराया है। वे अपना सत्यापन 31 अगस्त तक अवश्य करा लें। सत्यापन नहीं कराने वालों को योजना की अगली किस्त का भुगतान नहीं मिल पाएगा।

बिहार के 77 प्रतिशत लाभार्थियों ने ई-केवाईसी करा लिया है जबकि 19,01,371 लाभार्थी किसानों का सत्यापन बाकी है। किसान सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमीट्रिक के माध्यम से सत्यापन या आधार लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से कर सकते हैं।

 

 

 


संबंधित खबरें