मुख्य समाचार

युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए डिप्टी सीएम गंभीर : आरजेडी

पटना। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार दिलाने के लिए गंभीर हैं। मुख्यमंत्री भी स्वयं पहल कर रहे हैं। एक से दो महीने के अंदर परिणाम सामने आने लगेगा। रोजगार सृजन महागठबंधन सरकार की प्राथमिकता है। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं।

राजद प्रवक्ता ने भाजपा से जानना चाहा है कि केंद्रीय सेवाओं में रिक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले आठ साल में मात्र 7.22 लाख नौकरी दी गई, जबकि 22.05 करोड़ लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया था। इस आठ साल में सार्वजनिक उपक्रम सहित केंद्र सरकार के विभागों में 90 लाख से ज्यादा पद रिक्त हुए हैं।

रेलवे में तीन लाख, डिफेंस में 2.75 लाख, गृह विभाग में 1.40 लाख , डाक विभाग में 90,000, राजस्व विभाग में 80,000 के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 2019-20 में 60 लाख से ज्यादा पद रिक्त थे। इसके एक करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि अभी न तो मंत्रिमंडल का गठन हुआ है और न विधानसभा में बहुमत साबित करने की औपचारिकता। इसके बावजूद लगातार रोजगार देने के सवाल पूछे जा रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद एवं रितू जायसवाल, पीके चौधरी,संजय यादव, डॉ प्रेम गुप्ता और निर्भय आंबेडकर मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें