पटना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार से एक आईपीएस समेत 26 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें दो को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सात को वीरता के लिए एवं 17 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिला है।
इन्हें मिला सम्मान -
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक : आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खां, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के इंस्पेक्टर सुदेश यादव
वीरता के लिए पुलिस पदक : सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, बैजनाथ कुमार एवं संतोष सिंह, जूनियर कमांडो अंजन कुमार, बिमलेश कुमार, राजेश कुमार एवं इंद्रदेव कुमार।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक : इंस्पेक्टर सुजाउद्दीन, एसआई आदित्य कुमार अवस्थी, एएसआई सुदर्शन राय, राम दयाल प्रसाद, दिलीप कुमार, मधुसूदन पासवान एवं घनश्याम सिंह, हवलदार काशीनाथ महतो एवं रौशन लाल महतो, ड्राइवर हवलदार उदय झा, जगदीश प्रसाद एवं विजेश गुप्ता,कांस्टेबल मिथिलेश सिंह,दीपक पोद्दार,ब्यास प्रसाद, बसंत कुमार एवं भृगुनाथ सिंह।