मुख्य समाचार

किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री

पटना। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने विभाग का कार्यभार संभाल लिया। विकास भवन स्थित कार्यालय में कृषि विभाग के सचिव डॉ एन. सरवण कुमार ने कृषि मंत्री को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है। किसान हित में सरकार की योजनाओं को समय से जमीन पर उतारा जाएगा। किसानों को समय पर बीज एवं कृषि उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा। खाद आसानी से उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर विशेष सचिव रवींद्र नाथ राय, कृषि निदेशक डॉ आदित्य प्रकाश, संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार, बसोका के निदेशक सुनील कुमार पंकज एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें