मुख्य समाचार

कैंप में बच्चों को मिली गुरु इतिहास की जानकारी

पटना। तख्त पटना साहिब में कई दिनों से चल रहे गुरमति कैंप का समापन हो गया। इस मौके पर बच्चों को पदक एवं प्रमाणपत्र दिए गए। कैंप में बच्चों ने गुरमति शिक्षा, सिख इतिहास की जानकारी एवं मार्शल आर्ट गतका का प्रशिक्षण लिया। कथावाचक सतनाम सिंह को कैंप की जिम्मेदारी दी गई थी।

कैंप संचालन में जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन, तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह , महासचिव इंद्रजीत सिंह, सचिव हरबंश सिंह एवं मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह का भी सहयोग रहा। बच्चों के अलावा कई लोगों ने भी गुरु इतिहास की जानकारी प्राप्त की।

कथावाचक सतनाम सिंह ने बताया कि बिहार एवं झारखंड के कई क्षेत्रों में भी इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे। इससे युवा पीढ़ी को सिख इतिहास की जानकारी मिल सकेगी।

 

 


संबंधित खबरें