पटना। वित्त, वाणिज्य-कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मिला एवं नए पदभार के लिए हार्दिक बधाई दी। मंत्री से वाणिज्य-कर से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। विस्तृत विचार-विमर्श के लिए उनसे चैंबर आने का अनुरोध किया गया।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष एनके ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, संयोजक सुभाष कुमार पटवारी, पूर्व महामंत्री राजा बाबू गुप्ता एवं पशुपति नाथ पांडेय, कार्यकारणी सदस्य आलोक पोद्दार, सुनील सर्राफ, अनिल पचीसिया, आशीष शंकर, राजेश मखरिया एवं अजय गुप्ता शामिल थे।