पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के वर्तमान अध्यक्ष अरुण अग्रवाल सत्र 2022-23 के लिए फिर से अध्यक्ष बनेंगे। वे चौथी बार निर्वाचित हो रहे हैं। सत्र 2022-23 के लिए बीआईए कार्यकारिणी परिषद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 18 अगस्त थी। अध्यक्ष पद के लिए केवल अरुण अग्रवाल ने नामांकन किया।
नई कार्यकारिणी में गौरव साह महासचिव बनेंगे। वर्तमान महासचिव आशीष रोहतगी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वर्तमान कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी के कार्यकाल समाप्त होनेे के कारण मनीष कुमार नए कोषाध्यक्ष होंगे।
उपाध्यक्ष पद के लिए अरबिंद कुमार सिंह, भरत अग्रवाल एवं नरेंद्र कुमार निर्वाचित किए गए हैं। एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 22 से 30 सितंबर के बीच होगी। आम सभा में ही सत्र 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी परिषद का गठन होगा।