पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पटना का खेतान मार्केट 1995 में लालूजी की कृपा से तैयार हुआ। लोदीपुर का मॉल किसका है। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। यदि दोनों संपत्ति यदि मेरी या मेरे परिवार की है, तो आज ही मैं गिफ्ट करने के लिए तैयार हूं। झूठा आरोप लगाने वालों पर मानहानि का मुकदमा करूंगा।
पूर्व उपमुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव के एक दिन पहले दिए बयान के बाद आयी है। डॉ रामानंद यादव ने कहा था कि सुशील कुमार मोदी ने सरकार में रहते खेतान मार्केट और लोदीपुर की विवादित जमीन पर कब्जा कर लिया। परिवार के सदस्यों ने काफी संपत्ति बनाई है। इन सबकी जांच कराई जाएगी।