पटना। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरजेडी कोटे से बने सभी मंत्रियों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।
1. सभी मंत्री विभाग में अपने लिए नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे।
2. उम्र में बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक या किसी भी अन्य व्यक्ति को पांव नहीं छूने देंगे। शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते एवं आदाब की परंपरा को बढ़ावा देंगे।
3. सभी के साथ सौम्य और शालीन व्यवहार हो तथा बातचीत सकारात्मक रहे। सादगी से पेश आते हुए सभी जाति-धर्म एवं जरूरतमंद लोगों को अविलंब प्राथमिकता के आधार पर मदद करेंगे।
4. किसी से भेंट स्वरूप गुलदस्ता लेने-देने की जगह किताब-कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। इस आशय का आग्रह वे लगातार करेंगे।
5. सभी विभागीय कार्यों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे।
6. मुख्यमंत्री एवं अपने अधीनस्थ विभागों की कार्य योजना और विकास कार्यों का सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार करते रहेंगे। इससे जनता को आपके सकारात्मक कार्यों की जानकारी मिलती रहेगी।