पटना। बिहार विधानमंडल का विशेष सत्र 24 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। 25 अगस्त तक चलने वाले सत्र के दौरान महागठबंधन सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। अध्यक्ष के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।
विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के इस्तीफा नहीं देने के कारण उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। ऐसी स्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 164 एवं विपक्ष में 77 विधायक हैं। जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के नए सभापति के लिए 24 अगस्त को नामांकन करेंगे।
बिहार विधानसभा में सदस्यों की वर्तमान स्थिति -
महागठबंधन सरकार में शामिल आरजेडी - 79, जदयू - 45, हम - 4, निर्दलीय -1, कांग्रेस -19, वामदल - 16, कुल संख्या -164
भाजपा -76, एआईएमआईएम-1, रिक्त सीट-2