मुख्य समाचार

बिहार से दो शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

पटना/नई दिल्ली। शिक्षक दिवस पर बिहार से दो शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वालों में सुपौल जिला से सौरभ सुमन एवं पटना से निशी कुमारी हैं। सौरभ सुमन ललित नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल एवं निशी कुमारी महादेव हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत हैं।

विज्ञान भवन में राष्ट्रपति देश के 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय हर वर्ष पांच सितंबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है। इसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए किया जाता है।

 


संबंधित खबरें