मुख्य समाचार

1,11,225 किसानों को मिला डीजल अनुदान

पटना। राज्य में कम बारिश के कारण सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार डीजल अनुदान दे रही है। कृषि विभाग अब तक 1,11,225 किसानों के बैंक खातों में 15.13 करोड़ राशि डीजल अनुदान के रूप में भेज चुका है। 29 जुलाई, 2022 से अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। अब तक राज्य के 3,20,812 किसानों ने आवेदन किया है। इनमें 2,28,811 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है।  

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों को अधिक सहायता देने के लिए डीजल अनुदान 60 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये प्रति लीटर किया गया है। खरीफ सीजन में 35.12 लाख हेक्टेयर आच्छादन लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 30.17 लाख हेक्टेयर आच्छादन हुआ है। यह लक्ष्य का 86 प्रतिशत है।

 

 


संबंधित खबरें