मुख्य समाचार

सखी वन स्टॉप सेंटर महिला सहायता के लिए प्रतिबद्ध

पटना। महिला विकास निगम के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की काउंसेलिंग एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। डीएम सह सेंटर के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए पूरे जिला में अभियान चलाने का निर्देश दिया है। छज्जूबाग स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कई निर्देश दिए।

उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी स्टेक होल्डर्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सखी वन स्टॉप सेंटर की स्थापना निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर, परिवार के अंदर, समुदाय एवं कार्यस्थल पर हिंसा एवं प्रताड़ना से प्रभावित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए की गयी है। 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी मदद दी जाती है।

 


संबंधित खबरें