मुख्य समाचार

व्यवसायी हित के लिए सजग रहते थे युगेश्वर पांडेय

पटना। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपने पूर्व अध्यक्ष युगेश्वर पांडेय की सातवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। चैंबर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया ।

चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि युगेश्वर पांडेय जी बाबा के नाम से लोकप्रिय थे। राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायियों की समस्याओं के निदान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका योगदान अतुलनीय है। वे 1975 से चैंबर के सदस्य थे। 1983 में उपाध्यक्ष एवं 1991 में चैंबर अध्यक्ष का पद्भार संभाला। सत्र 1991-92, 1992-93, 1995-96 एवं 1996-97 तक अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं चैंबर को दी।

अपने कार्यकाल में व्यवसायियों के प्रति वाणिज्य-कर विभाग के नकारात्मक रवैये का उन्होंने पूरजोर विरोध किया था। इसे आज भी व्यवसायी याद करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में युगेश्वर पांडेय के पुत्र पशुपति नाथ पांडेय एवं उनके परिजन समेत काफी संख्या में उद्यमी, व्यवसायी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें