मुख्य समाचार

किसान योजना का ई-केवाईसी अब सात सितंबर तक

पटना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान अब अपना ई-केवाईसी सात सितंबर तक करा सकते हैं। इससे पहले केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। किसानों की सुविधा के लिए अब तक दो बार तिथि बढ़ाई गई है।

कृषि विभाग का कहना है जिन लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी अब तक नहीं कराया है। वे अपना सत्यापन सात सितंबर तक अवश्य करा लें। सत्यापन नहीं कराने वालों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

बिहार के 79 प्रतिशत लाभार्थियों ने ई-केवाईसी करा लिया है जबकि 17,81,094 लाभार्थी किसानों का सत्यापन बाकी है। ई-केवाईसी कराने के लिए किसान सीएससी सेंटर पर बायोमीट्रिक के माध्यम से सत्यापन या आधार लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से कर सकते हैं।

 

 

 


संबंधित खबरें