मुख्य समाचार

बीपीएससी परीक्षा पुरानी व्यवस्था पर ही होगी

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) पहले की तरह एक ही दिन और एक ही पाली में 21 सितंबर को होेगी। परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद के साथ बैठक की। बैठक में यह सहमति बनी कि परीक्षा पहले की व्यवस्था पर ही होेगी।

परीक्षार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा दो दिन (20-21 सितंबर) एवं परीक्षा परिणाम परसेंटाइल के आधार पर निकालने की घोषणा की थी। परीक्षार्थी इस निर्णय का विरोध कर रहे थे। एक दिन पहले राजधानी में विरोध प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थियों ने पुलिस की लाठियों को भी झेला।   

 


संबंधित खबरें