पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे अपराध से लोग भयभीत हैं। राजधानी में ईंजन सरसों तेल एजेंसी एसके इंटरप्राइजेज के संचालक नटवर अग्रवाल की बीती रात अपराधियों ने गोली मार दी। अग्रवाल आईसीयू में भर्ती हैं। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि हम लोग उन्हें देखने गए थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि हम लोग काफी डरे हुए हैं।

समस्तीपुर में रघुवीर स्वर्णकार की हत्या हुई, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके विपरीत पारिवारिक विवाद बताते हुए मृतक के बच्चे को थाना बुलाकर टॉर्चर किया गया और देर रात छोड़ा गया। इस तरह की कई घटनाएं हो रही हैं। अपराध का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
वर्तमान में कई अपराध थानों में दर्ज भी नहीं किए जा रहे हैं। सरकार कह रही है कि घटनाएं घट रही हैं। शराब का अवैध धंधा करने वाले अब गैंग बनाकर काम कर रहे हैं। लोगों में दहशत फैलाया जा रहा है।