मुख्य समाचार

बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा अब 30 सितंबर को

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा अब 30 सितंबर को होगी। पहले यह परीक्षा 21 सितंबर को होनी थी। आयोग ने कहा है कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई है। 30 सितंबर (शुक्रवार) को परीक्षा एक पाली में 12 बजे से दो बजे तक होगी। ई-प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर 20 सितंबर को अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।   

 


संबंधित खबरें