पटना। बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि सीमांचल को यूनियन टेरिटरी में तब्दील करने की चर्चा बकवास और भ्रम फैलाने के मकसद से है। यह पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे से न सिर्फ पार्टी को मजबूती मिलेगी बल्कि सीमावर्ती इलाके मजबूत भी होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश के गृह मंत्री सीमांचल इलाके में दो दिन रहने वाले हैं। इससे पूरे इलाके में उत्साह है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार का बॉर्डर सीमांचल के नजदीक है। देश के गृह मंत्री होने के नाते अमित शाह अधिकारियों के साथ बैठक भी करने वाले हैं। पूर्णियां में उनकी बड़ी रैली भी होगी।