मुख्य समाचार

सीआईएससीई बिहार-झारखंड क्षेत्रीय शतरंज चैंपियनशिप

पटना। सीआईएससीई बिहार और झारखंड क्षेत्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2022 का आयोजन पटना जोन ने किया। प्रतियोगिता इंटरनेशनल स्कूल, पटना के परिसर में आयोजित की गई। इसमें बिहार-झारखंड के भागलपुर, देवघर, जमशेदपुर, रांची और मेजबान क्षेत्र पटना जोन के लगभग 132 छात्रों ने भाग लिया। धनबाद जोन ने भाग नहीं लिया।

विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता राष्ट्रीय स्तर पर बिहार-झारखंड क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेजबान इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल फरहत हसन ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के समग्र विकास के लिए जरूरी हैं। इस मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट मुन्ना सिंह एवं आंबेडकर खेल के सचिव जेके दास भी मौजूद रहे।

दस सितंबर को आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में लड़के, लड़कियों और एकल समूह में अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 की तीन श्रेणियां शामिल थीं।

विजेता टीम की सूची -

अंडर-14 (लड़के)

विजेता टीम - जमशेदपुर
उपविजेता टीम - पटना

अंडर-17 (लड़के)

विजेता टीम - जमशेदपुर
उपविजेता टीम -पटना

अंडर-19 (लड़के)
विजेता टीम - जमशेदपुर

अंडर -14 (लड़कियां)

विजेता टीम - जमशेदपुर
उपविजेता टीम - पटना

अंडर -17 (लड़कियां)

विजेता टीम - जमशेदपुर
उपविजेता टीम - पटना

अंडर -19 (लड़कियां)

विजेता टीम - जमशेदपुर
उपविजेता टीम - भागलपुर

 


संबंधित खबरें