मुख्य समाचार

बिहार की संस्कृति जानने मिजोरम से पटना पहुंचे छात्र

पटना। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत मिजोरम से 27 सदस्यीय दल पांच दिवसीय बिहार भ्रमण पर पटना पहुंचा। यह दल 16 सितंबर तक बिहार के विभिन्न जगहों का दौरा करेगा। भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक विरासत, स्थानीय व्यंजन, एकता के लिए खेल, शहरी विकास, ग्रामीण जीवन, स्मृति निर्माण और कला का आदान-प्रदान करेंगे।

पहले दिन मिजोरम के विभिन्न कालेजों के 24 छात्र-छात्राएं और तीन शिक्षकों ने पटना वीमेंस कॉलेज का दौरा किया। कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर एम.रश्मि ए.सी. ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता की भूमि है। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक विशेषताओं को आत्मसात् करना है।

मिजोरम से आयी टीम ने भी मिजोरम की संस्कृति, इतिहास एवं विरासत सहित अन्य विशेषताओं को साझा किया। शिक्षा मंत्रालय से संचालित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बिहार, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों का युग्म है। पटना महिला कॉलेज बिहार में नोडल संस्था के रूप में नामित है।

 

 


संबंधित खबरें