मुख्य समाचार

बेगूसराय गोलीकांड के घायलों से मिले शाहनवाज


बेगूसराय। बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अस्पताल में भर्ती बेगूसराय गोलीकांड के घायलों और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर इलाज की जानकारी ली। परिजनों से उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से इलाज में कोई कोताही होगी, तो भाजपा पीड़ित परिवार की मदद करेगी।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अपराधियों में सरकार और प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है। यह सबसे बड़ी चिंता की बात है। 13 सितंबर की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एनएच 28 पर तीस किलोमीटर तक फायरिंग कर 11 लोगों को घायल कर दिया। बाद में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से लोगों में दहशत है। 

 


संबंधित खबरें