पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बेगूसराय जिले में 11 निर्दाेष राहगीरों को निशाना बनाना बिहार के आपराधिक इतिहास की पहली घटना है। इस घटना ने लोगों को डर से हिला दिया है। एनएच-28 पर बाइक सवार अपराधी अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए तीस किलोमीटर तक बेरोक-टोक गुजरते चले गए और पुलिस कुछ नहीं कर सकी।
राज्य सरकार अपराध के तुलनात्मक आंकड़े देकर और समीक्षा बैठकों की खानापूर्ति से भयमुक्त शासन का भरोसा नहीं दिला सकती है। पटना में कुछ दिन पहले अपराधियों के समर्थकों ने डीएसपी की वर्दी फाड़ी और थाना घेरा। पूर्व एमएलसी उनके बचाव में आ गए।