मुख्य समाचार

सुशील मोदी को मिली हत्या की धमकी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को हत्या की धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले के रायन से आया है। चंपा सोम ने स्पीड पोस्ट से भेजे धमकी भरे पत्र में लिखा है कि मैं आपको सूचना दे रहा हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं। तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हो। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं आप की हत्या कर दूंगा।

पत्र में चंपा सोम ने अपना मोबाइल नंबर 7501620019 भी डाल रखा है। यह पत्र सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास के पते पर प्राप्त हुआ है। मोदी ने पटना के एसएसपी को पत्र भेज कर आग्रह किया है कि इस पर कार्रवाई की जाए।

 


संबंधित खबरें