मुख्य समाचार

फूलपुर से चुनाव लड़ने की कोई बात नहीं : सीएम

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तरप्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने जैसी कोई बात नहीं है। ऐसी बातों पर हमें भी आश्चर्य होता है। मेरी रुचि सिर्फ एक ही चीज में है कि ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी, तो 2024 में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। हम सिर्फ इसके लिए काम कर रहे हैं।

नवनियुक्त 4325 राजस्व कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी के लिए काम करना है। मेरा सारा ध्यान देश को आगे बढ़ाने पर है। आज जो देश की स्थिति है, वह किसी से छिपी नहीं है।

देश के विकास के लिए विपक्षी पार्टियों का एकजुट होना जरूरी है। अभी समाज में टकराव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इसीलिए मैं चाहता हूं कि सारी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो और मिलकर काम करे, तो देश बहुत आगे बढ़ेगा। मेरे लिए देश हित सर्वाेपरि है।

 


संबंधित खबरें