मुख्य समाचार

ज्वेलरी सेक्टर को ई-वे बिल से मुक्त रखने की मांग

पटना। ज्वेलरी सेक्टर को ई-वे बिल से मुक्त रखने के लिए पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने वाणिज्य-कर मंत्री विजय कुमार चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा है। राज्य कर आयुक्त डॉ प्रतिमा ने संघ की मांग पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। जीएसटी एवं अन्य कराधान से संबंधित मामलों पर संवाद के लिए वाणिज्य-कर विभाग ने विभिन्न व्यावसायिक संघों के साथ बैठक की थी।  

संघ का कहना है कि जीएसटी काउंसिल ने सोना-चांदी के परिवहन के लिए ई-वे बिल लागू करने का निर्णय लिया है, लेकिन अंतिम निर्णय राज्य सरकार के अधीन है। अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार ने ज्वेलरी ट्रेड से ई-वे बिल के ऑप्शन को साइट से हटाकर इस कारोबार से जुड़े लोगों के हित की रक्षा की है।

 


संबंधित खबरें