पटना। प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश मंे उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव ने अपने हास्य अभिनय से लोगों के जीवन में सकारात्मक भाव उत्पन्न किए।

उनके अभिनय को लोग हमेशा याद रखेंगे। उनका निधन फिल्म और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजन एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिनों से एम्स, दिल्ली में भर्ती थे। एम्स में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।