मुख्य समाचार

एक अक्टूबर को 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम

नई दिल्ली। एक अक्टूबर को प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 5 जी तकनीक से अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इससे ऊर्जा, स्पेक्ट्रम और नेटवर्क दक्षता में भी बेहतर रूप से सुधार होगा।

प्रधानमंत्री इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। आईएमसी का आयोजन एक से चार अक्टूबर तक न्यू डिजिटल यूनिवर्स विषय के साथ किया जाएगा। 5जी नए आर्थिक अवसर और सामाजिक लाभ प्रदान कर सकता है।

यह देश को विकास की पारंपरिक बाधाओं को दूर करने, स्टार्टअप्स और नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगा। भारत पर 5जी का आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

 


संबंधित खबरें