पटना। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट होने पर मरीज की सांस रुक जाती है। तत्काल सीपीआर देने से ब्रेन एवं हार्ट समेत अन्य अंगों में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाती है और मरीज की जान बच सकती है।

मेदांता के डॉ अजय कुमार सिन्हा एवं डॉ शुभलेश कुमार ने हृदय गति रुक जाने के बाद बचाव के लिए अपनाई जाने वाली तकनीक की जानकारी दी। एसडीआरएफ के जवानों ने इसे प्रयोग के जरिए समझाया।
प्रतिभागियों को मेदांता की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया। प्रशिक्षण में चैंबर के अमित मुखर्जी, एनके ठाकुर, मुकेश कुमार जैन, सच्चिदानंद, पशुपति नाथ पांडेय, आशीष शंकर, आशीष प्रसाद, अजय गुप्ता, सुबोध जैन एवं ए.एम.अंसारी के साथ काफी संख्या में सदस्य सम्मलित हुए।