पटना। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी। सुधाकर सिंह अब राज्य मंत्री परिषद् के सदस्य नहीं रहे।
पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को कृषि विभाग आवंटित किया गया है। पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मिला है।