मुख्य समाचार

बिहार की समृद्धि के लिए सीएम ने की पूजा-अर्चना

पटना। नवरात्र की महाअष्टमी के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी के कई मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा की। उन्होंने राज्य की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग महाअष्टमी के दिन हर वर्ष दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। यहां आकर माता को नमन करते हैं। राज्य के साथ देश एवं पूरी दुनिया की सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हैं। अगमकुआं स्थित शीतला मंदिर, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा की। पुरोहितों ने उन्हें विधिवत पूजा करायी।

मारूफगंज स्थित श्री बड़ी देवी एवं श्री दलहट्टा देवी की भी अर्चना की। मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति ने सीएम को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह् भेंट किया। इस दौरान वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी साथ रहे।

 

 


संबंधित खबरें