पटना। कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र (मुजफ्फरपुर) से आरजेडी विधायक अनिल कुमार सहनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। राज्यसभा सांसद रहते अनिल सहनी अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) घोटाला मामले में दोषी पाए गए हैं। बिहार विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद विधानसभा में आरजेडी विधायकों की संख्या घटकर 78 हो गई है। इससे पहले मोेकामा विधायक अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।
दिल्ली सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने एलटीसी घोटाला में दोषी पाए जाने के बाद तीन साल तक चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया है। अनिल सहनी ने जाली हवाई टिकट और बोर्डिंग पास राज्यसभा में जमाकर 23.71 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। इस सबंध में सीबीआई ने अक्टूबर 2013 में ही मामला दर्ज किया था।
सदस्यता खत्म होने के बाद अब कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव होगा। तीन नवंबर को मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहा है।