मुख्य समाचार

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्र ने किया नमन

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर देश ने उन्हें नमन किया। लोगों ने एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में डॉ कलाम के योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ कलाम को राष्ट्रपति भवन में श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने भी डॉ कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि। एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में हमारे देश के प्रति उनके योगदान के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की जाती है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाया था।

 


संबंधित खबरें