पटना/नई दिल्ली। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए बीएमडब्ल्यू वेंचर्स के प्रबंध निदेशक विजय किशोरपुरिया गोल्ड मेडल से सम्मानित किए गए हैं। रूस की मकारिया यूनिवर्सिटी ने उन्हें पीएचडी अवार्ड दिया है। मकारिया यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पीएचडी अवार्ड से सम्मानित करती है। बीएमडब्ल्यू वेंचर्स बिहार में टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
दिल्ली के लोधी रोड स्थित हैबिटेट सेंटर में 16 अक्टूबर को विजय किशोरपुरिया को सम्मानित किया गया। वे ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। कोरोना काल में बीएमडब्ल्यू वेंचर्स ने जरूरतमंदों की काफी मदद की थी।
विजय किशोरपुरिया वनबंधु परिषद, पटना चैप्टर से भी जुड़े हैं। परिषद बिहार के सुदूर क्षेत्रों में एकल विद्यालय का संचालन करती है। किशोरपुरिया को गोल्ड मेडल अवार्ड दिए जाने पर सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।