मुख्य समाचार

बिल्डर गब्बू सिंह के राजनीतिक आकाओं की भी जांच हो : मोदी

पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर आयकर छापों के साथ उसे राजनीतिक संरक्षण देने वाले आकाओं की भी जांच होनी चाहिए। एक भ्रष्ट बिल्डर और ठेकेदार के यहां छापा पड़ने से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों तिलमिलाए हुए हैं? बिल्डर पर छापा पड़ने से किसी और को क्यों दर्द हो रहा है?

मोदी ने कहा कि आयकर विभाग को उन आईएए-आईपीएस अफसरों का भी खुलासा करना चाहिए। जिनका अरबों रुपए का कालाधन गब्बू सिंह के जरिए निर्माण क्षेत्र में खपाया जा रहा था।

पटना के एक बड़े रेस्तरां मेन लैंड चायना के उद्घाटन के समय दो बड़े नेता पुरानी कटुता भुला कर मिल गए थे, उस रेस्तरां से गब्बू सिंह का क्या संबंध है? आयकर विभाग को इसकी भी जांच करनी चाहिए। जल संसाधन विभाग के किस मंत्री के कार्यकाल में गब्बू सिंह को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से करोड़ों रुपए का लाभ पहुंचाया गया। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

 


संबंधित खबरें