मुख्य समाचार

सरकारी कर्मियों को 20 अक्टूबर से मिलेगा वेतन

पटना। दीपावली और महापर्व छठ को देखते हुए वित्त विभाग ने राज्य सरकार के सभी सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 20 अक्टूबर से ही कराने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण त्योहार का आयोजन फीका रहता था। समय पर वेतन मिलने से सभी कर्मी इन पर्वों को और अधिक आनंद से मना सकेंगे।

 

 


संबंधित खबरें