मुख्य समाचार

रबी महाभियान प्रचार रथ सभी जिलों के लिए रवाना

पटना। बिहार के सभी जिलों के लिए रबी महाभियान प्रचार रथों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एक अणे मार्ग से रवाना किया। इस मौके पर रबी महाभियान 2022-23 से संबंधित सीडी एवं पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्य सचिव, कृषि विभाग के सचिव एवं निदेशक समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसानों को महाभियान के जरिए रबी फसल से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। खेत में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। प्रतिदिन तीन पंचायतों में नुक्कड़-नाटक का भी आयोजन होगा।

किसानों को अच्छी फसल के लिए तकनीकी जानकारी, जैविक खेती प्रोत्साहन एवं मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जाएगी। राज्य के सभी जिलों की पंचायतों में 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक किसान चौपाल का आयोजन होगा। इसमें लगभग 12.5 लाख किसान भाग लेंगे।


 


संबंधित खबरें