मुख्य समाचार

अमृत लाल मीणा ने कोयला सचिव का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा ने कोयला मंत्रालय में सचिव का कार्यभार संभाल लिया। वे 1989 बैच के हैं। कोयला सचिव का पद्भार ग्रहण करने से पहले अमृत लाल मीणा उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव थे। यह विभाग वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत है। उन्होंने कोयला सचिव से सेवानिवृत्त हुए डॉ अनिल कुमार जैन की  जगह ली है।

इधर, आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने ने रक्षा सचिव का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों को नमन किया।

 


संबंधित खबरें