मुख्य समाचार

जमशेद ईरानी के निधन पर सीएम ने व्यक्त की संवेदना

पटना। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक पद्म भूषण डॉ जमशेद जे. ईरानी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि डॉ ईरानी को स्टील मैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता था।

डॉ जमशेद जे. ईरानी ने 1990 के दशक में भारत के आर्थिक उदारीकरण के दौरान टाटा स्टील का नेतृत्व किया और भारत में स्टील इंडस्ट्री के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में योगदान के लिए 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनका निधन व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

 


संबंधित खबरें